फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural,hamirpur news,hamirpur

गुरुनानक देव ने दिखाई जीवन की राह

Sat, 20 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
cultural,hamirpur news,hamirpur
राठ के गुरुद्वारे में शबद कीर्तन करते ग्रंथी दरवेश सिंह - फोटो : HAMIRPUR
राठ। गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व नगर के बुधौलियाना मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरुनानक देव ने जीवन की राह दिखाई है। शबद, कीर्तन के बाद लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर शुक्रवार सुबह गुरुद्वारे में चल रहे गुरुग्रंथ साहिब के साप्ताहिक पाठ का समापन हुआ। सुबह 10 बजे से ज्ञानी दरवेश सिंह औरैया द्वारा शबद कीर्तन किया गया। 12:30 से एक बजे तक प्रवचन हुए। वक्ताओं ने गुरुनानक देव जी के संदेशों पर प्रकाश डाला। कहा कि नानक जी ने जीवन जीने की सही राह बताई। उन्होंने कहा था कि ईश्वर कण-कण में है। उसकी नजर में हर प्राणी, स्त्री-पुरुष एक समान है। नानक जी ने मेहनत से कमाने व जरूरतमंद की मदद का संदेश दिया।
विज्ञापन

लोभ लालच से दूर रहने की नसीहत दी। दोपहर एक बजे अरदास के बाद लंगर हुआ। इसमें नगर के सैकड़ों लोगों पहुंच कर प्रसाद पाया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह अरोरा, गुरवीत सिंह, रंजीत सिंह, मौकम सिंह, गुनदीप सिंह, डॉ.विवेक नगायच, मन्नत सिंह अरोरा, नरेंद्र आनंद टिल्लू, विशाल आनंद, प्रीति अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed