{"_id":"6197f197734b796bf862b86f","slug":"cultural-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp664969912","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर संगम में स्नान कर लौटते लोग।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर शहरवासियों ने यमुना और बेतवा के संगम तट पर डुबकी लगाकर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। तट पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।
सुबह से ही यमुना और बेतवा के घाटों पर श्रद्धालुओं का पूजा-पाठ शुरू हो गया। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने संगम में डुबकी लगई। दानपुण्य भी किया। तट के पास लगे मेले की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों के लिए झूला आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मेले में गन्ने व चाट, पकौड़ी की दुकानों पर काफी भीड़ रही। इस दौरान शहर कोतवाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
मनासर बाबा शिव मंदिर में लगा मेला
भरुआसुमेरपुर। बीहड़ों में सौखर में विराजमान मनासर बाबा शिव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर दो वर्ष बाद लगे मेले में भीड़ उमड़ी रही। बता दें कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से इस मेले का आयोजन नहीं हुआ था। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने गृह उपयोगी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। सौंखर, कारीमाटी, सिमनौड़ी, बड़ागांव, देवगांव से आए दिवारी नृत्य कलाकारों ने करतब दिखाए। मेले में नजरपुर, नारायनपुर, सौंखर, सिमनौड़ी, देवगांव, बड़ागांव, कुंडौरा, दरियापुर, कारीमाटी, टिकरौली आदि गांवों के अलावा कस्बे के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन
गहरौली। गांव के करौंदा बाबा हनुमान मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा पर सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। मेला भी लगा। मेले में सबसे खास बात यह है कि यहां ताश खेलने वालों का जमावड़ा लगता है। (संवाद)