{"_id":"67b2327937cbdfb50208d934","slug":"crops-of-21-villages-are-drying-up-due-to-lack-of-water-in-canals-hamirpur-news-c-12-1-knp1009-1006633-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नहरों में पानी न आने से सूख रहीं 21 गांवों की फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नहरों में पानी न आने से सूख रहीं 21 गांवों की फसलें
Mon, 17 Feb 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा बांध की नहरों का कई इलाकों में पानी न आने से गेहूं की फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसानों ने तहसील समाधान दिवस में इसकी आवाज भी उठाई। बांध के अवर अभियंता को एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने मौके पर भेजा, लेकिन समस्या अनेक हैं।
पाटनपुर, कम्हरिया, भुगैचा, मुटनी, कुनेहटा, बिगहना, चकदहा, रमना, भमौरा व नरायच गांवों में गेहूं की फसल पानी न मिलने से सूख रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मुख्य नहर पर पानी की भारी कमी है। रागौल माइनर से 12 से अधिक गांव जुड़े हैं। जो बिल्कुल सूखी पड़ी हुई है।
मुटनी गांव निवासी सलीम, इमाम अली, अशफाक ने बताया कि कई सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इससे फसलें सूखने की कगार पर हैं। एक सप्ताह पूर्व थोड़ा पानी नहर में दिखाई दिया, लेकिन वह भी कुछ घंटे में ही गायब हो गया। चकदहा निवासी अवधेश, मुन्ना यादव, रामकिशन, रहीम ने बताया कि इस नहर से 21 गांव के किसानों की फसलें प्रभावित हैं। एसडीएम ने जल्द नहरों में पानी आने का आश्वासन दिया है।