{"_id":"e63eb7e62b1737871e92f67dd0a54d48","slug":"youth-shot-dead-returning-from-the-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 04 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव में खेत से घर लौट रहे युवक की गोली
विज्ञापन
मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने तीन
अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने शक के आधार
पर पुलिस को बताया कि गांव की एक युवती के प्रेमी को पुत्र ने रोका था,
तबसे वह उससे रंजिश मानता था। अनुमान है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर
उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मुस्करा थाने के बसवारी गांव निवासी बंटू पुत्र रामकिशन ने बताया कि उसके पिता को बसेला गांव में भी जमीन मिली थी। वहां पर उसके भाई रामदास व छत्रपाल तथा उसका पुत्र पूरन लोधी रहकर खेती करते हैं।
बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसका पुत्र पूरन लोधी (28) खेत से घर लौट रहा था। कुल्हैंडा रोड पर नुमिया सांई की बगिया के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने पूरन पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
एक गोली लगते ही पूरन अपनी जान बचाने को भागा तो हमलावरों ने दूसरा फायर झोंक दिया। जिससे पूरन की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर पुलिस पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। पिता ने थाने में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सोमवार सुबह पिता बंटू ने सीओ विजय त्रिपाठी के पास पहुुंचकर गांव के दो युवकों के विरुद्घ हत्या करने का प्रार्थना पत्र दिया।
बताया कि मालूम पड़ा है गांव के युवक के गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध थे। जानकारी होने पर पूरन ने उन्हें गांव में ऐसी हरकत करने पर रोककर समझाया था तभी से आरोपी युवक खुन्नस मानने लगे और मौका पाकर उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
कोतवाली इंचार्ज दलवीर सिंह ने बताया कि शक के आधार पर पिता द्वारा बताए गए आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। विवेचना के बाद शिकायत सही पाए जाने पर उनके नाम रिपोर्ट में शामिल किया जाएंगे। घटना का शीघ्र खुलासा कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।