फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yamuna bridge will undergo July 25 heavy vehicles

यमुना पुल पर 25 से गुजरने लगेंगे भारी वाहन

Fri, 17 Jul 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 17 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Yamuna bridge will undergo July 25 heavy vehicles

यमुना नदी के क्षतिग्रस्त पुल को 25 जुलाई से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही मरम्मत का काम चलता रहेगा। क्योंकि मरम्मत के काम में अधिक समय लगने की संभावना है। जनता की परेशानियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


पीएनसी के अवर अभियंता मनीष ने बताया कि यमुना नदी में बने पुल की मेजर ब्रिज इनपेक्शन यूनिट (एमबीआईयू) मशीन से जब गहन छानबीन की गई तो 4, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14 नंबर की कोठियाें की बीम व स्लैब क्षतिग्रस्त पाई गई।
विज्ञापन


जिसमें सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त कोठी नंबर 11 थी। बताते चलें कि यमुना पुल में 18 कोठियां हैं जिनमें से अधिकांश कोठियों की स्लैब क्षतिग्रस्त हैं।

पुल की कोठी नंबर 10 और 12 की स्लैब तोड़कर उसकी मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कोठी नंबर 11 का भी 70 फीसदी से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त है जबकि अन्य कोठियंा 25 फीसदी क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता का कहना है कि सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त 11 नंबर की कोठी की मरम्मत का काम हरहाल में 24 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा इस पुल को 25 जुलाई तक यात्रियों के लिए खोल देंगे।


साथ ही भारी वाहन भी निकलेंगे मगर अंडरलोड। जेई का साफ कहना है कि यह पुल बहुत कमजोर है, कई बार क्षतिग्रस्त होने के बाद भी वह मजबूती नहीं आ सकती।

जो पुल निर्माण के समय होती है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से जहां जिले के नागरिकों को परेशानी होती है वहीं व्यापार भी प्रभावित होता है। सबसे ज्यादा नुकसान पीएनसी का हो रहा है। जानकारी के मुताबिक रोजाना 25 लाख का राजस्व मिलता है और पुल टूटने से यह पैसा उन्हें नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed