फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   woman's death in Earthquake panic

भूकंप की दहशत से महिला की मौत

Sun, 26 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 26 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
woman's death in Earthquake panic

मौदहा कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में धरती के थर्राने से लोगों में दहशत फैल

विज्ञापन
गई। वहीं केन नदी के किनारे वाले गांव परहेटा में झटकों की दहशत से एक 58 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया।

सुबह करीब 11:40 बजे पूरी धरती थर्राई और घरों की खिड़की व दरवाजे हिलनेे लगे। भूकंप आने के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं क्षेत्र के गांव परहेटा में जब भूकंप के झटके लगे तो गांव की भूरी (58) पत्नी देवीदयाल घबराकर बेहोश हो गई। उसके दांत बंध गए और वह कांपने लगी।

लोगों ने पानी के छींटे मारे और जब उसे अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। परिजनों व ग्रामीणों का मानना है कि वह मकान के अंदर थी और जब धरती कांपी तो वह भूकंप के झटकों से घबरा गई और उसकी मौत हो गई।

पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार ललपुरा गांव निवासी वीरबहादुर शिवहरे के दुकान की पीछे की दीवार ढह गई। वहीं पौथिया गांव निवासी पीयूष शुक्ला का घर के बाहर लगा ईंटों का चट्टा ढह गया। वही कलौलीतीर गांव के जीवन के मकान की दीवार में दरारें आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed