{"_id":"6b1dbb41e7ba39920ef493dd638759eb","slug":"woman-s-death-in-a-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 27 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
राठ जरिया मार्ग पर अमगांव के पास एक आपे पलटने से महिला की मौत हो गई और
विज्ञापन
छह सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जरिया थाने के करौंदी गांव से राठ के लिए डग्गामार वाहन चलते हैं। सोमवार शाम करही गांव की कल्ली पत्नी कल्लू खां और अन्य सवारियां आपे में बैठकर राठ आ रही थीं। अमगांव के पास आपे चालक को झपकी आने से आपे असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया था।
आपे में सवार कल्ली गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि करीब आधा दर्जन सवारियां जख्मी होने से प्राथमिक उपचार के बाद चली गईं। हालत नाजुक होने पर कल्ली की झांसी ले जाते समय निवाड़ी के पास मौत हो गई।
कल्ली के पुत्र जहानी ने बताया कि उसका छोटा भाई बरकत राठ से सटे अतरौलिया गांव में रहता है। उसके पुत्र अजीम की कुछ दिन बाद शादी है। जिसके सिलसिले में वह उसके छोटे भाई बरकत के पास आई थी।
उधर, हाइवे पर मंगलवार को सुबह सुमेरपुर की ओर आ रहा यात्रियों से भरा एक आटो मारुति कार की टक्कर लगने से पलट गया। जिससे आटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। उधर, मकरांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।