फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wheat field on fire , harvest ash

गेहूं के खेत में लगी आग, फसल राख

Sun, 05 Apr 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Wheat field on fire , harvest ash

प्रकृति की मार से एक ओर किसान जहां रो रहा है वहीं

विज्ञापन
अधिकारियों को भी किसानों क ी समस्याओं से लेना देना नहीं है। शनिवार की सुबह खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से ग्राम प्रधान की तीन बीघा की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने किसी तरह से आग को बुझाकर काबू पाया। ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

मझगवां थाने के मुस्करा खुर्द गांव निवासी मानिक चंद्र उर्फ प्रताप मुखिया ने इस बार अपने तीन बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। फसल कटाई के लिए खड़ी थी। मानिक चंद्र के प्रधान पुत्र भरत राजपूत ने बताया कि खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को तार कसने को कहा पर तार कसे नहीं गए।

शनिवार की दोपहर 12.30 बजे एचटी लाइन का तार टूटकर गेहूं की खड़ी फसल में गिर गया। तार के गिरने से फसल में आग लग गई। खेतों में कटाई कर रहे किसानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पावर कारपोरेशन की अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

गांव के इंद्रपाल, प्रेमचंद्र, परमानंद, राजकुमार, हरीचरन सैनानी, मुन्ना, काशी प्रसाद, सिरावन, परमा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed