फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Vishwakarma Jubilee Fanfare celibrait

धूमधाम से मनी विश्वकर्मा जयंती

Thu, 17 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Jubilee Fanfare celibrait

जिले भर के प्रशिक्षण संस्थानों, इंजीनियरिंग

विज्ञापन
कालेजाें और औद्योगिक संस्थानों में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संस्थानों में हवन पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

मुख्यालय स्थित रघुनंदन सिंह आईटीआई में संस्थान के अनुदेशक, छात्रों और प्रबंध समिति के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मशीनों का पूजन किया गया। मुख्यालय के लोनिवि, विद्युत सब स्टेशन, रोडवेज डिपो, खराद, बेल्डिंग और फर्नीचर की दुकानों में मशीनों और औजारों का पूजन किया गया।

पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के विद्युत सब स्टेशन में बिजली कर्मियों ने हवन पूजन किया। बीएसएनएल टावर व विद्युत सब स्टेशन में डीजे लगाकर कर्मचारियों ने धूमधाम से जयंती मनाई। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार विश्वकर्मा जयंती पर हवन-पूजन के साथ बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

गांधी इंटर कालेज से भी भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। बिजली उपकेंद्र में एसडीओ सहित सभी अभियंताओं व कर्मचारियों ने हवन पूजन किया। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे सहित क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।

नेस्ले मार्केट में व्यापारियों ने, आईटीआई में कर्मचारियों व छात्रों तथा कर्मठा में राजमिस्त्रियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। जरिया, खेड़ाशिलाजीत, धगवा, ममना, भेड़ी जलालपुर आदि गांवों में भी जयंती मनाई गई।

सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भगवान विश्वकर्मा जयंती पर फैक्ट्री एरिया में उद्यमियों ने धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। रिमझिम इस्पात लि., अमित पैकेजिंग, हंस कास्टिंग सहित सभी फैक्ट्रियों में पूजा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed