{"_id":"5787ddfe4f1c1b067b13d6d7","slug":"villagers-caught-the-thief-entered-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिलौली गांव में घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिलौली गांव में बीती रात एक मकान में घुसे चोरों ने नगदी व आधा किलो चांदी के गहने निकालकर भागने का प्रयास किया, तभी बहू की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर भाग रहे चोरों में एक चोर को परिजनों व ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों की धुनाई पर उसने एक अन्य युवक का नाम बताते हुए कहा कि रुपये व जेवर लेकर वह भाग गया है। सूचना पर पुलिस के हवाले पकड़े गए चोर को कर दिया गया।
विज्ञापन
सिलौली गांव निवासी श्रीपत श्रीवास ने पुलिस को बताया कि रात को तीसरे पहर उसके मकान में चोर घुसे। चोरों ने बक्से में रखे पांच सौ रुपये व आधा किलो चांदी के जेवर पार कर भागना चाहा। उनमें एक चोर निकल गया। तभी उसकी बहू आरती जाग गई और शोर मचाकर पकड़ने का प्रयास किया। तब तक परिजन व ग्रामीण आ गए तो उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
चोर गांव का ही सर्वेश निकला। उसने बताया कि राजकरन चोरी के रुपये व जेवर लेकर भाग गया है। घटना सुबह चार बजे के आसपास होने के कारण गांव के अन्य लोगों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले चोर को कर दिया है। कोतवाली के दारोगा लालजी का कहना है कि पकड़े गए चोर से माल बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन