फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Unknown bike riders killed in truck collision

अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Unknown bike riders killed in truck collision
जिला अस्पताल के बाहर शव के पास लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए एक बाइक सवार युवक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लाइसेंस बनवाने के बाद युवक पत्नी को लिवाने ससुराल जा रहा था।मुस्करा कस्बा के चारथोक
विज्ञापन


निवासी सुशील कुमार (25) पुत्र प्रेमनारायन भुर्जी मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक से कुछेछा स्थित एआरटीओ कार्यालय में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आया था। यहां से काम करवाने के बाद युवक बाइक लेकर जैसे ही हाइवे पर आया तभी अनियंत्रित अज्ञात ट्रक के चालक ने उसे टक्कर
विज्ञापन


मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि युवक के पास से आधार कार्ड, 4400 रुपये व बाइक के पास हेलमेट पड़ा पाया गया है। मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार मृतक युवक शादीशुदा है। उसके एक बच्चा है। वह ड्राइविंग
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस बनवाने हमीरपुर गया था। बताया कि यहां से काम निपटाने के बाद सुशील को पत्नी को मायके से लिवाने काहरा बहिंगा जनपद महोबा जाने के लिए जैसे ही निकला तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed