{"_id":"ceda31be967ba59a4954877a4f446c1d","slug":"umama-won-four-medals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमामा को मिले चार पदक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उमामा को मिले चार पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा कस्बे के निकट सुंदरलाल शिवहरे महाविद्यालय की छात्रा उमामा लतीफ पुत्री अब्दुल लतीफ ने बीएससी तृतीय में 81.55 प्रतिशत अंक पाने पर विश्वविद्यालय झांसी में आयोजित दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल व कुलपति द्वारा कुलाधिपति कांस्य पदक सहित चार पदकों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
छात्रा ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परचम लहराकर अपना व मौदहा का नाम रोशन किया। कस्बे के निकट मकरावं गांव के सुंदरलाल शिवहरे महाविद्यालय के प्राचार्य डा.महेश कुमार गुप्ता व प्रबंधक दीपक शिवहरे व अध्यक्ष विष्णु शिवहरे समस्त महाविद्यालय परिवार ने इस छात्रा की सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
वहीं उसके परिजन व कसबावासियों में इस छात्रा की सफलता पर गर्व महसूस किया है। प्राचार्य ने बताया कि राज्यपाल व कुलपति द्वारा कुलाधिपति कांस्य पदक, श्री ईश्वरीय प्रसाद स्वर्ण पदक, श्रीरघुमल जैन स्वर्ण पदक, श्रीमती चांदतारा देवी स्वर्ण पदक प्रदान किया है।
विज्ञापन