{"_id":"d67440b6b34061bfbb557b71b1d23ca5","slug":"two-district-panchayat-seats-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जिला पंचायत सीटों पर प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो जिला पंचायत सीटों पर प्रत्याशी घोषित
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इस
विज्ञापन
दल ने अभी तक दो जिला पंचायत सीटों के लिए आपसी सहमति के आधार पर
प्रत्याशियों को हरी झंडी दी है। जिले की सभी सीटों की अधिकृत घोषणा
क्षेत्रीय अध्यक्ष 26 सितंबर को करेंगे।
भाजपा की चुनावी रणनीति के मुताबिक प्रत्येक जिला पंचायत सीट के लिए एक प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्र के सेक्टर व बूथ प्रभारी भी अपनी सक्रिय भूमिका प्रत्याशी चयन से लेकर उसे जिताने के लिए लगाएंगे।
कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कुनहेटा और अरतरा जिला पंचायत सीट के लिए आपसी सहमति बनने पर कुनहेटा महिला सीट के लिए प्रभारी बनाए गए वरिष्ठ पार्टी नेता जयकरन सिंह ने बताया कि साधना सिंह पत्नी गजेंद्र सिंह जो पार्टी की महिला मोर्चा में जिलामंत्री हैं।
इस चुनाव में प्रत्याशी हैं। वहीं अरतरा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित जिला पंचायत सीट पर प्रभारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद व्यास ने बताया कि पार्टी बैठक में आपसी सहमति के आधार पर अरतरा गांव निवासी पूनम वर्मा पत्नी मनजीत सिंह को संगठन ने प्रत्याशी बनाया है।
श्रीव्यास ने बताया कि जिन जिला पंचायत क्षेत्रों में आपसी सहमति के आधार पर प्रत्याशी चयनित किए गए हैं। उनकी अधिकृत घोषणा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा 26 सितंबर को करेंगे।