{"_id":"c4f799e3498d1b980cff48e23c5f7f45","slug":"turn-on-the-sound-system-immediately-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो के साउंड सिस्टम को तत्काल चालू करें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिपो के साउंड सिस्टम को तत्काल चालू करें
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के रोडवेज डिपो का हाल जानने आए सीजीएम टेक्निकल ने सालों से बंद पड़े साउंड सिस्टम को तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। मंडल के सभी डिपो में अव्यवस्था देख उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
गुरुवार को रोडवेज स्टेशन का हाल जानने को मुख्यालय आए सीजीएम टेक्निकल सत्यनारायण ने एसएम विक्रमजीत सिंह व आरएम रामजी के साथ स्थानीय डिपो के वर्कशाप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडल के सभी एआरएम मौजूद रहे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान दस्तावेजाें की गहनता से निरीक्षण किया। अभिलेखों में बसों के आने जाने कासमय अंकित करने के निर्देश दिए। साथ ही समय से बसों का संचालन, चालक व परिचालक का लोकेशन जानने को कहा।
विज्ञापन
डिपो के एआरएम केपी सिंह को वर्कशाप की व्यवस्था सही न मिलने पर चेतावनी दी। वहीं वर्षों से बंद पड़े साउंड सिस्टम को चालू कर यात्रियों को डिपो परिसर में साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करने की अपील की जाए।