फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Traders will fast from August 20

20 अगस्त से अनशन करेंगे व्यापारी

Fri, 14 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 14 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traders will fast from August 20

अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने पावर हाउस में धरना-प्रदर्शन किया। 20 अगस्त तक विद्युत आपूर्ति में बदलाव न किए जाने पर व्यापारियों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में बिजली की कटौती से आम लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में रात में सिर्फ तीन घंटे बिजली मिलने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


कटौती का पेयजल पर भी असर पड़ रहा है। इसी समस्या के चलते गुरुवार को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने 33/11 पावर हाउस में जाकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना था कि अघोषित कटौती से जहां व्यापार चौपट हो रहा है वहीं छात्रों की शिक्षा भी बाधित हो रही है। बिजली के साथ पेयजल संकट भी बना रहता है।


नगर अध्यक्ष ने बताया कि अगर 20 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जाती तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। धरने में संतदयाल, अमीन खान, महेंद्र सोनी, नरेशबाबू, सुनील गुप्ता, रामजी मिश्रा, शक्तिकांत, लक्ष्मण गुप्ता, रामू भाटिया, अभिषेक तोमर, अनिल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed