फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   took bath at sangam tat

संगम तट में लगाई डुबकी

Wed, 25 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर। Updated Wed, 25 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
took bath at sangam tat

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व जिले में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। यमुना-बेतवा संगम तट पर लोगों ने डुबकी लगा मंदिरों में पूजा की। सुमेरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर मनासर बाबा में भव्य मेले का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्यालय के संगम तट पर भक्तों ने स्नान किया। सिंह महेश्वर और संगम तट के उस पार स्थित देवी अंबे मां और शिव मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की। भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। वहीं भंडारे में नेशनल इंटर कालेज मौदहा के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने लोगों को भोज कराया।
विज्ञापन


मेजर केके व्यास, आरती, शिवराज का भी विशेष सहयोग रहा। मेले में महिलाओं ने गृहस्थी के सामान और सौंदर्य प्रसाधन की जमकर खरीददारी की। गन्नों की भी खूब बिक्री हुई। वहीं सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में भक्तों ने नदी और सरोवरों में डुबकी लगाई। क्षेत्र के मनासरबाबा शिव मंदिर में मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने शिव जी की पूजा की। इसके अलावा पाटनपुर में सिद्धबाबा स्थान पर भी मेले का आयोजन हुआ। कलाकारों ने दीवारी नृत्य का प्रदर्शन किया। मनासर बाबा मंदिर में भजन कीर्तन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed