फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   To participate in social work students

सामाजिक कार्यों में शिरकत करें छात्राएं

Wed, 07 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 07 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
To participate in social work students

राजकीय बालिका इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना

विज्ञापन
इकाई प्रथम का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार से यज्ञशाला मलिन बस्ती में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बिटोल निषाद ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। पूर्व प्रधानाचार्य आशा निगम और मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि छात्राएं ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लें। कहा कि सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

साथ ही समाज के गरीब असहाय और वृद्धों की सहायता करना इन शिविरों का उद्देश्य है। विद्यालय एवं एनएसएस की छात्राओं ने विभिन्न राष्ट्रीय गीत एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस मौके पर कुलदीप निषाद, जिला उद्योग केंद्र के शिवलाल, शिविरार्थी पूर्णिमा साहू, सची द्विवेदी, करिश्मा, रेनू, शिफा नाज, पूजा कुशवाहा, रूक्मणि, नेहा, रोली, कविता, सृष्टि शर्मा सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रही। कार्यक्रम अधिकारी रंजन सिन्हा ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed