फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tija fair splash of colorful programs

तीजा मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Thu, 17 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tija fair splash of colorful programs

तीजा मेला के पहले दिन बुधवार की रात कबीरी भजन,

विज्ञापन
बुंदेली लोकगीत और झांसी की मशहूर नौटंकी के कार्यक्रम हुए। अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में हजाराें लोग मौजूद रहे।

रामलीला मैदान में नगर पंचायत ने बुंदेली लोकगीतों का कार्यक्रम आयोजित किया। सुप्रसिद्ध गायक देशराज पटेरिया, सीमा यादव और अखिलेश ने अपने गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अखिलेश सोनकिया ने गणेश व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

सीमा यादव ने शिव पार्वती पर आधारित लोकगीत पर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशराज पटेरिया ने जन मानस को गुदगुदाते हुए शिव विवाह पर आधारित लोकगीत सुनाया। उधर, इमिलिया बाड़ा मोहल्ले के त्रिवेदी मैदान में कबीरी भजन का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम हुआ।

इसमें महोबा, जालौन, चित्रकूट, बांदा राठ, मौदहा और कुरारा के चर्चित कलाकारों ने भजन के माध्यम से कबीर के विचारों को लोगों को अवगत कराया। हजाराें लोगों ने कबीरी भजनों का लुत्फ उठाया। मुख्य कार्यक्रम पशु बाजार में आयोजित हुआ।

इसमें झांसी के मशहूर नौटंकी कलाकारों ने शमसा फिरोज का मंचन किया। नौटंकी देखने के लिए पशु बाजार का पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। फिरोज की भूमिका मास्टर इकरार, तुगलक की भूमिका मास्टर ग्वालियर, राजा की भूमिका मास्टर मुबीन झांसी और शमसा का रोल मोहम्मद चांद ने अदा किया।

हास्य कलाकार नौटंकी कंपनी के मालिक मास्टर मुशर्रफ उर्फ सीटू जोकर ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। आयोजक पशु बाजार मालिक जयकरन सिंह, पारस सिंह, शाहिद खान, संदीप यादव, लाली सिंह, रत्नेश यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed