फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Throwing ornaments

चमकाने के बहाने टप्पेबाज ले उड़े गहने

Sun, 23 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Throwing ornaments
पौथिया में टप्पेबाजों का शिकार महिला टिफिन दिखाती - फोटो : अमर उजाला
ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव में पीतांबरी पाउडर से बर्तन चमकानेे के झांसे में आकर भाभी और ननद टप्पेबाजी का शिकार हो गईं। टप्पेबाज महिलाओं के करीब 20 हजार रुपये कीमत के जेवर लेकर चंपत हो गए। महिलाओं ने यूपी 100 को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर एक घंटे बाद पहुंची। टप्पेबाज भाग निकले।
विज्ञापन



रविवार को पौथिया गांव निवासी छोटे की पत्नी गुड़िया और बहन मिथलेश घर में मौजूद थी। बताया कि दोपहर में दो लोग फाटक खोलकर घर में घुस आए। वे पीतांबरी पाउडर से गहने चमकवाने की बात कहने लगे। उन्हाेंने दोनाें महिलाओं को झांसे में लेने के लिए पहले पीतल का लोटा और एक जोड़ी तोड़िया पाउडर से चमका कर दिखाईं। इससे महिलाओं को उन पर विश्वास हो गया। इसके बाद गुड़िया व मिथलेश अपने गहने ले आई। महिलाओं ने बताया कि उन्हाेंने एक स्टील के टिफिन में दोनों गहने डालने को कहा और बातें करने लगे। इस बीच वे नहीं जान र्पाइं कि उनके जेवर टप्पेबाजों ने टिफिन से कब निकाल लिए।
विज्ञापन


इसके बाद टप्पेबाजों ने टिफिन को गर्म कर लाने को कहा और आधे घंटे में लौटने की बात कही। साथ ही टप्पेबाजों ने कहा कि वे उरई से आए हैं। पाउडर बेचने का काम करते हैं। जेवर सफाई का कोई चार्ज भी नहीं लेते। इसके बाद दोनाें बाइक से चले गए। उनके जाने के करीब दस मिनट बाद जब उन्हाेंने टिफिन खोलकर देखा तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गईं। टिफिन से दोनों के जेवर गायब थे। इस पर उन्होंने यूपी 100 को फोन किया। साथ ही छोटे ने टप्पेबाजों को खुद ढ़ूढने की कोशिश की। पुलिस मौके पर एक घंटे बाद पहुंची। उन्होंने बताया कि दोनाें गहनों की कीमत करीब 20 हजार रुपये थी। वहीं उन्हाेंने यूपी 100 के खिलाफ भी आक्र ोश जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed