{"_id":"59174cf24f1c1b231f854ce0","slug":"throat-stroke-was-caused-by-the-murder-of-old-and-grandson","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर हुई थी वृद्धा और नातिन की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घोंटकर हुई थी वृद्धा और नातिन की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 13 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मृतक का भाई विजय बहादुर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले मेें हत्या का एंगल सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विकलांग कुसमा और उसकी नातिन रामलली की मौत गला घाेंटने से होना आया है। जबकि कृष्णपाल सिंह, रानी व रामलली की छह माह बालिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इन सभी का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी ने बताया कि दो चिकित्सकों के पैनल ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया है। बताया कि कृष्णपाल सिंह, रानी व छह माह की बालिका की मौत कारण पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं आया है। जबकि मृतका कुसमा व रामलली की मौत गला घोंटकर किए जाने की पुष्टि हुई है। एसपी ने बताया कि शव तीन से पांच दिन पुराने हैं। शवों से बदबू आ रही थी। बताया कि चिकित्सकों ने सभी शवों का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला आगरा भेजा है।
बताया कि दो लोगों की हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो चुकी है। इससे जाहिर है कि घटना को अंजाम देने वाले शातिर हैं। बताया कि प्रापर्टी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कहा कि एक-दो दिन में घटना का खुलासा हो जाएगा।