फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The women asked for housing

महिलाओं ने प्रदर्शन कर मांगा आवास

Thu, 30 Apr 2015 11:52 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The women asked for housing

आरती समूह की महिलाओं ने आवास की मांग को लेकर

विज्ञापन
गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही बस स्टाप तिराहे के पास जाम लगा दिया। इसके बाद महिलाओं एडीएम डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को ज्ञापन दिया।

सुमेरपुर विकास खंड के कुछेछा गांव की आरती समूह की महिलाओं ने एडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके पास आवास नहीं है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बताया कि वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं है। पात्र होने के बावजूद सरकारी आवास मुहैया नहीं कराए गए हैं। महिलाओं ने आवास दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देते समय रन्नो, शर्मिला, कमला, राजकुमारी, रेखा, नीता, पार्वती, मधु, प्रेमा, रामवती, ममता, गीता, ज्ञानवती, पानकुमारी, राजेश, सोना शामिल रहीं।

उधर, सुमेरपुर कस्बे के चांदथोक निवासी पप्पी सिंह ने एडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। उसके पास शौचालय नहीं है। इस कारण खेताें में जाना पड़ता है। महिला ने शौचालय बनवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed