फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The woman and the young man injured by wild boar

जंगली सुअर ने महिला व युवक को किया घायल

Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The woman and the young man injured by wild boar
जंगली सुअर के हमले से घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बिवांर क्षेत्र के करगांव में एक जंगली सुअर ने गांव के अंदर घुसकर दहशत फैला दी। सुअर को जब तक ग्रामीण काबू में करते तब तक उसने एक युवक को हमलाकर घायल कर दिया। साथ ही मंदिर में सुहागिलें खा रही महिलाओं पर हमला बोलकर एक महिला को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने जंगली सुअर को घेरकर लाठी डंडों से पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


क्षेत्र में करगांव-टीहर में काफी भूभाग में जंगल तो बिवांर में चिलेहटा जंगल है। इन जंगलों में हिरन, नीलगाय, तेंदुआ, भेड़िया, सुअर जैसे जंगली पशु रहते हैं। चिलेहटा जंगल के किनारे विरमा नदी होने से जंगली मवेशी पानी पीने आते हैं। लेकिन करगांव टीहर जंगल में जंगली जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। बरसात न होने से गांवों के तालाब भी सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पानी की तलाश में जंगली जानवर भी गांव की ओर आ रहे हैं। करगांव में सोमवार को एक जंगली सुअर बस्ती के अंदर घुस आया। जिसे देखकर ग्रामीण जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास करने लगे। इससे गुस्साए सुअर ने गांव निवासी रघुराज (35) पुत्र प्रह्लाद पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर जंगली सुअर जंगल के निकट बने खिरवई बाबा के मंदिर की ओर भागा। बिवांर निवासी ललित कुशवाहा ने बताया कि मंदिर में करीब 20 महिलाएं सुहागिलें खा रही थी। तभी सुअर ने उसकी सास शिवरानी (60) पत्नी शिवप्रसाद को हमलाकर घायल कर दिया।


इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जंगली सुअर को घेरकर लाठी डंडाें से पीटकर मार डाला। डीएफओ एपी त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। वह कर्मचारियों को भेजकर दिखवाने के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed