फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The two vehicles collided , killing the driver and conductor

दो वाहन टकराए, चालक और खलासी की मौत

Sun, 15 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
The two vehicles collided , killing the driver and conductor

कानपुर-सागर हाइवे स्थित चंदौखी मोड़ के पास शनिवार की रात दो डंफरों की भिड़ंत में चालक और खलासी की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों डंफरों के परखचे उड़ गए। उनके केबिन बाडी से हटकर दूर जा गिरे। चालक व खलासी केबिन में फंस गए।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से केबिन में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालकर प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भेजा लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी चालक नंदलाल (45) पुत्र गजराज शनिवार की रात करीब 12:30 बजे डंफर में मौरंग लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच कोतवाली के चंदूपुर गांव निवासी खलासी वीरेंद्र सिंह (30) पुत्र शिवप्रसाद चालक के स्थान पर खुद डंफर लेकर गिट्टी लेने कबरई (महोबा) जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौखी मोड़ के पास दोनों अनियंत्रित वाहनों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। कोतवाल पीके यादव व कुछेछा चौकी प्रभारी आरडी यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से वाहनों के केबिन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला।


कोतवाल ने बताया कि प्राइवेट वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक डंफर के क्लीनर व दूसरे डंफर के चालक ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। कोतवाली पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। यहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed