फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The Sant Ravidas Jayanti celebration

धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

Wed, 04 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Sant Ravidas Jayanti celebration

इमिलियाबाड़ा मोहल्ले में संत शिरोमणि रविदास की 636वीं जयंती आस्था व

विज्ञापन
श्रद्धा से मनाई गई। लोगों ने संत रविदास के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इसी प्रकार मौदहा, सरीला व बिवंार में आयोजन किए गए।

मुख्य अतिथि रामप्रकाश सविता ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा, स्वामीजी का यह विचार जीवन में उतार लिया जाए तो मनुष्य को कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। विशिष्ट अतिथि सोनकुमार कन्नौज ने कहा कि स्वामी रविदास सत्यदर्शी संत थे। मन, वाणी व कर्म से उन्होंने ईश्वर का सानिध्य पा लिया था।

इस दौरान डा.रघुवर प्रसाद, सभासद अरूण वर्मा, बृजेंद्र वर्मा, डा.एसपी प्रभाकर ने भी विचार व्यक्त किए। मशहूर कलाकार लालता प्रसाद, लेखराम व सुखदेव आदि ने भजन प्रस्तुत किए। संत रविदास के साथ बिहार लेनिन जगदेव कुशवाहा को भी उनकी जयंती पर याद किया गया। संचालन शिक्षक अंब्रीश कुमार ने किया।

मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को संतजी की शोभायात्रा निकाली गई। जो कसबे के विभिन्न मार्गो से होते हुए मीरा तालाब के निकट अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई। गोष्ठी में सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि उनकी सपा सरकार ने जितनी बेहतर योजनाएं दी वह अन्य किसी सरकार में नहीं दीं। उन्होंने धर्मशाला के विकास व संतजी की प्रतिमा की स्थापना में सहयोग देने की बात कही।

बिवंार प्रतिनिधि के अनुसार संत रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को पुरवा मोहाल में रविदास रामायण का पाठ आयोजित किया, जो मंगलवार को समाप्त हुआ। फिर संत कबीरदास, सूपा ऋषि, संत गाडगे, भगवान गौतमबुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फूले, एकलव्य आदि की झांकियां निकाली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed