फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The people's life miserable cold wave

सर्द हवाओं से लोगों का जीना मुहाल

Tue, 13 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 13 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The people's life miserable cold wave

शीतलहर के कहर ने सबको हिलाकर रख दिया है। सोमवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री पहुंच गया तो अधिकतम तापमान भी 12.2 डिग्री पर चल रहा है। भीषण ठंड से सड़कों पर आवागमन ठप सा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड और सर्द हवाएं लोगों को अलाव के नजदीक जाने को विवश कर रही है। हालत यह है कि दिन में धूप न निकलने और कोहरा छाए रहने से लोगों का जीना मुहाल है। फिलहाल दो वर्ष पूर्व पड़ी भीषण ठंड की याद लोगों में ताजा है। तब न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री पहंचा था।
विज्ञापन


भीषण ठंड का सर्वाधिक असर पशु पक्षियों पर अधिक देखा जा रहा है। दुधारु पशु ठंड के चलते दूध कम दे रहे है। बीते चार दिनों से धूप के दर्शन नहीं होने से मौसम के तेवर तीखे चल रहे है। सोमवार को ठिठुरन और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 4.2  डिग्री से गिरकर 3.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिली तो अधिकतम तापमान एक डिग्री मजबूत होकर 12.2 सेल्सियस पर पहुंच गया। फिलहाल गलन भरी सर्दी में  स्कूल कालेज बंद हो जाने से बच्चों को राहत मिली है। वहीं प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की कमी देखी जा रही है।


ठंड के दो की मौत
भरुआसुमेरपुर। ठंड और कोहरे का कहर सोमवार को भी जारी रहा। इस भीषण शीतलहर में भौनिया गांव निवासी गंगवा साहू (70) अपने खेतों में रखवाली कर रहा था। इसी बीच वह ठंड का शिकार हो गया और रविवार की रात झोपड़ी में मृत पाया गया। उधर, इसी गांव की वृद्धा कल्लन (60) शुक्रवार को खेतों में हरियाली लेने गई थी। जिससे वह ठंड की चपेट में आ गई और बीती रात उसने घर में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed