फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The Joint Director recorded the statements of doctor

जेडी ने डाक्टर के बयान किए दर्ज

Wed, 08 Jul 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 08 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Joint Director recorded the statements of doctor

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व पीएचसी, भरुआसुमेरपुर के चिकित्सकों के बीच हुए विवाद के मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के जेडी जांच करने आए। उन्होंने चिकित्सक के बयान दर्ज किए। जबकि दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं हो सका।

विज्ञापन


18 जून को एक महिला के मेडिकल को लेकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयनारायन सिंह यादव व अस्पताल में मौजूद डा.अनिल सिंह वर्मा  में विवाद हो गया था।

अगले दिन जिले के पीएचसी व सीएचसी के चिकित्सकाें व स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन कर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मौदहा में प्रांतीय चिकित्सक संघ की बैठक के बाद 26 जून से मेडिको लीगल का बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन


मामले को तूल पकड़ता देख जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। जिस पर एडीएम ने बीते दिनों दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने चिकित्सकों द्वारा पीड़ितों के साथ अभद्रता किए जाने की मंडल के जेडी से शिकायत की। इस पर विभाग केे जेडी डा.रमन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और डा.अमित वर्मा के बयान दर्ज किए।


वहीं दूसरा पक्ष ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि किसी कारण से बयान देने नहीं आ सके। जेडी ने कहा कि मामले की जांच का निष्कर्ष दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद भी हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed