{"_id":"02b930e4d706d5e60e11cd33d9506f1c","slug":"the-issue-of-rural-development-was-coined-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के विकास का मुद्दा गूंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांवों के विकास का मुद्दा गूंजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ ब्लाक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राजकुमारी राजपूत ने
की। इसमें मनरेगा के तहत लेबर बजट एवं कार्य योजना का अनुमोदन किया गया।
बैठक में बीडीओ तुलसीराम कबीर ने पिछले प्रस्तावों पर कार्यवाही पढ़कर सुनाई। कुल्हैंडा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार ने गांव में राजेंद्र राजपूत के खलिहान से मोतीलाल मुसलमान के ब्योर तक सीसी रोड, नाली निर्माण का प्रस्ताव रखा।
अतरौली राठ के सदस्य ने कमलेश प्रजापति के मकान से पुलिया तक नाली निर्माण का प्रस्ताव सौंपा। ग्राम प्रधान गिरवर खेमचन्द्र राजपूत ने ईश्वर दास के मकान से प्यारेलाल के मकान तक सीसी सड़क, नाली निर्माण करीब 150 मीटर बनाने का प्रस्ताव रखा।
प्रधान रौरो रविकरन ने गांव में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव रखा। बिलरख गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभारानी ने सीसी सड़क व नाली निर्माण का प्रस्ताव रखा। बैठक में समाजवादी पेंशन योजना के बारे में सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत भागवत सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि लाल दिमान सिंह, कल्याण सिंह बीओ, ब्रजकिशोरी प्रभारी बाल विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी श्याम प्रकाश यादव, हरिश्चंद्र, धर्मेंद्र लोधी सैदपुर भी मौजूद रहे।