फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The girl is hanged in hamirpur

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 04 Apr 2019 11:49 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Thu, 04 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
The girl is hanged in hamirpur
demo pic
कोतवाली के औड़ेरा गांव में एक युवती ने परिजनों से विवाद के बाद खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगा ली। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। इसी तरह से पारिवारिक कलह के चलते कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ले में युवक ने फांसी लगा ली। युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


औड़ेरा गांव निवासी मर्दन अहिरवार की 19 वर्षीया पुत्री पप्पी देवी ने बुधवार रात गांव के बाहर एक खेत में फांसी लगा ली। चर्चा है कि पप्पी का परिवार में किसी से बुधवार की शाम विवाद हो गया था। विवाद होने पर पप्पी रात में घर से गायब हो गई। परिजन आधी रात तक उसे खोजते रहे। बताया जाता है कि खोजबीन के दौरान युवती एक पेड़ पर लटकी मिली। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। गुरुवार की सुबह बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है पप्पी ने कुछ अनाज बेच दिया था। जिसको लेकर विवाद हुआ। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया उनके पास मामले की कोई सूचना नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई करेंगे। इसी तरह सिकंदरपुरा निवासी हरीराम के 20 वर्षीय पुत्र ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा ली। मगर समय रहते परिजनों के देख लिया और उसे सीएचसी ले गए। डा. आलोक ने बताया युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाई
भरुआसुमेरपुर। बरुआ गांव में बुधवार देर शाम शराब के नशे में धुत युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।  बरुआ निवासी विजय कुमार निषाद (36) बुधवार देर शाम शराब पीकर घर आया और किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद उसने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।


प्रधान छेदीलाल निषाद ने बताया मृतक के दो पुत्रियां और तीन पुत्र है। प्रधान ने मृतक की पत्नी रेखा के हवाले से बताया उसका भाई मकान बना रहा था। जिसका विरोध विजय कुमार कर रहा था। जिस पर भाई ने यूपी 100 को सूचित किया था। पुलिस के मौके पर आने के बाद उसकी पत्नी ने कहा कि उनको कोई आपत्ति नहीं है वह अपना मकान बनाएं। इसी बात से विजय कुमार और पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed