महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रख निकाली शोभायात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार
दोपहर कसबे के बडे़ मंदिर तिराहे से श्रीदुर्गे सप्तसती मंडल द्वारा भव्य
कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे डीजे की धुनों पर घोड़े थिरकते
चल रहे थे।
इसके ठीक पीछे राजा परीक्षित बने सुरेश शर्मा सिर पर
श्रीमद्भागवत महापुराण रखे थे और महिलाएं सिर पर मंगल कलश रख चल रहीं थी।
कथावाचक स्वामी वीरेंद्राचार्य महाराज नैमिषारण्य तीर्थ सीतापुर गाड़ी में
बैठ कर चल रहे थे।
शोभा यात्रा में बग्घी पर सवार भगवान श्रीकृष्ण और राधा
की नयनाभिराम झांकी आकर्षण का केंद्र थी। शोभायात्रा नगाइच चौराहा,
बुधौलियाना, बजरिया, कोटबाजार, रामलीला मैदान से होकर वापस पहुंची।
शोभा
यात्रा में दीपेंद्र उर्फ दीपू बुधौलिया, जगदीश अड़जरिया, शिवशरण सोनी,
अशोक पुरवार भूरे सेठ, बाबू लाल चौरसिया, विजय सिंह राजपूत सैना, राकेश
शर्मा, बादलजी, प्रकाश तिवारी, मनोज बुधौलिया आदि लोग मौजूद रहे।