फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   the farmer does not bother to harvest survey

फसलों का सर्वे न कराने से किसान परेशान

Wed, 11 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 11 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
the farmer does not bother to harvest survey

बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से किसान तबाह हो गए

विज्ञापन
हैं। मदद के नाम पर सरकार और प्रशासन की ओर से छलावा किया जा रहा है। अभी तक फसलों का सर्वे न शुरू कराए जाने से किसानों में नाराजगी है।

राजस्व कर्मी किसानों की बर्बाद फसलों के नुकसान का सर्वे नहीं कर रहे है। बिवांर के किसानों ने अपने मौजे के लेखपाल रमेश कुशवाहा से फोन पर फसलों के नुकसान का सर्वे करने की बात पूछी।

इस पर लेखपाल ने कहा कि सर्वे कर लिया गया है। जब किसान सनत कुमार ने पूछा कि सर्वे कब किया गया तो लेखपाल भड़क गया। उसने नेतागिरी न करने की सलाह दे डाली। कहा कि रिपोर्ट जिला स्तर से जाएगी न कि मेरे स्तर से। किसान छोटे बाबा ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार का कोई सर्वे नहीं किया गया है।

किसान पप्पू का कहना है कि उसने खेताें में महंगा हाईब्रिड बीज बोया था लेकिन अब लागत भी निकलनी मुश्किल है। किसान रामफल का कहना है कि सरकार उनकी अनदेखी कर रही है बताया कि उसकी चने की फसल बर्बाद हो गयी है। उन्हें अभी तक पिछली फसलों का भी नुकसान नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed