{"_id":"9ac154cd4c3af1df236809d8da80ed7e","slug":"talented-student-got-prize-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के चरखारी रोड स्थित सुमन भारती शांति निकेतन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को अभिनय प्रज्ञा महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित समारोह में कालेज के प्राचार्य डॉ. अमित शर्मा ने वर्ष 2014 हाईस्कूल परीक्षा की मेधावी कशिश नागर, नीलम यादव और निहारिका अग्रवाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा कि छात्राएं मेहनत से पढ़कर परिवार और शिक्षकों का नाम रोशन करें। उनकी संस्था मेधावियों को सम्मानित करेगी। मौके पर डॉ. लालता प्रसाद, शक्ति सिंह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन प्रवेश तिवारी और आभार प्रधानाचार्या मंजू वैश्य ने व्यक्त किया।
विज्ञापन