फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student hanged from wrong rumor

गलत अफवाह से क्षुब्ध हो छात्रा ने फांसी लगाई

Sun, 05 May 2019 12:14 AM IST
hamirpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विबांर थानाक्षेत्र के मवईजार गांव में छात्रा ने गलत अफवाह फैलाने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सुबह घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मवईजार गांव निवासी नेहा प्रजापति (19) पुत्री परशुराम ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। पिता परशुराम प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव के एक किसान का भूसा भरवाने गया था। घर में उसकी पत्नी सुखदेेवी, पुत्र यशवंत व बड़ी पुत्री नेहा तथा निकेता थे। रात में बड़ी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि शुक्रवार को सुबह उसकी पुत्री अपनी गांव निवासी एक सहेली के साथ बंडे गांव में दूसरी सहेली के यहां किसी काम से गई थी। वहां से लौटते समय दोनों सहेलियां एक नलकूप में पानी पीने लगी। तभी वहां गांव के दो युवकों ने उन्हें देखा और गांव पहुंच उनके बारे में झूठी अफवाह फैला दी। जिसके चलते उसकी पुत्री ने शाम को खाना भी नहीं खाया और गुमशुम रही। सुबह वह फांसी के फंदे में झूलती मिली। उसने बताया कि युवकों के गलत अफवाह फैलाने से क्षुब्ध होकर ही शायद उसकी पुत्री ने आत्महत्या की है। बताया कि राजकीय महिला डिग्री कालेज हमीरपुर में वह बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दे चुकी है। घटना की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि इस घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed