{"_id":"57c7239f4f1c1bb80d2cb483","slug":"smash-protest-the-killing-of-elderly-shopper","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध पर वृद्ध दुकानदार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के विरोध पर वृद्ध दुकानदार की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
छेदीलाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव अरतरा में बुधवार रात बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक वृद्ध व्यापारी की हत्या कर दी। बदमाश लगभग पांच हजार रुपये ले गए। पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अरतरा गांव निवासी छेदी लाल गुप्ता (65) रिहायशी मकान से कुछ दूर पर दूसरे घर में परचून की दुकान किए थे। परिजनों के मुताबिक, वह वहीं सो जाते थे। बुधवार की रात किसी समय दीवार फांदकर बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी और गोलक में रखे पांच हजार रुपए ले गए। जब वह रोज की तरह वह नाश्ता करने दूसरे घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने वहां जाकर देखा। वहां छेदी लाल मृत पड़े थे और पास में ही खाली गुल्लक पड़ी थी।
इससे परिजन बदहवास हो गए। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल घनश्याम पांडेय, सीओ उमरदराज, एएसपी बीके मिश्रा मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक एके सिंह भी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि वृद्ध के कोई ऐसी चोट नहीं है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि वृद्ध की हत्या कैसे हुई। प्रथमदृष्टया मुंह या गला दबाकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सिर्फ उसके चेहरे पर चोट है। उधर, मृतक के पुत्र ओम प्रकाश ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने दुकान की चाभी मांगी होगी और न देने पर वृद्ध को मार डाला होगा। यह भी आशंका है कि पहचान लिए जाने पर उनकी हत्या कर दी गई होगी। उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मौदहा। अरतरा गांव बुधवार को उस समय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया जब छेदीलाल की दुकान में लूट व उसकी हत्या की जानकारी मिली। चर्चा है कि तीन चार बदमाश थे, जो यह जानते थे कि दुकानदार छेदीलाल अपनी दुकान वाले घर में ही लेटता है और अकेले रहता है। बदमाशों ने पीछे से दीवार फांदकर प्रवेश किया और वृद्ध से दुकान की चाभी मांगी। चाभी की छीना झपटी पर पहले उसके चेहरे पर चोटे पहुंचाई। लेकिन देखने पर यह चोटे ऐसी नहीं थी कि इससे उसकी मौत हो सकती थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि चाभी न देने व पहचान लेने से उसका मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी गई। बाद में दुकान में रखे हुए पांच हजार रुपये बदमाश उठाकर भाग निकले। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश गांव के ही हो सकते है ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। मृतक के घर व पड़ोस में मातम छाया है। मृतक के पुत्र ओमप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।