फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sjeti Won the opening match of volleyball

वालीबाल का उद्घाटन मैच सजेती ने जीता

Tue, 13 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 13 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sjeti Won the opening match of volleyball

पौथिया गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामलाल वर्मा की पुण्य

विज्ञापन
स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय बालीवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप निषाद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच नदेहरा और सजेती के बीच हुआ। जिसमें सजेती ने जीत हासिल की।

तीन दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामलाल वर्मा की याद में गांव में बीते कई वर्षों से मनाया जा रहा है। सब्जी मंडी समिति मैदान में सोमवार को इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।

स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र आलोक सचान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच नदेहरा व सजेती के बीच हुआ। जिसमें सजेती ने जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा मैच नदेहरा और पौथिया के बीच खेला गया। वहीं शो मैच पौथिया और कुआंखेड़ा के बीच हुआ। जिसमें कुआंखेड़ा विजयी रही।

रेफरी शिव प्रसाद प्रजापति, लालबहादुर यादव रहे। संचालन अमित सचान व आलोक दीक्षित ने किया। आनंद अशोक सचान, आशीष, आलोक, राहुल ने अतिथियों का स्वागत किया। आनंद अशोक सचान ने बताया कि प्रतापपुरा, कानपुर, परछा, गोयरा की टीमें कल मंगलवार को भाग लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed