फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Six shops burnt by fire in vegetable market

सब्जी मंडी में आग से छह दुकानें जली

Sun, 20 May 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 20 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Six shops burnt by fire in vegetable market
मौदहा सब्जी मंडी में लगी आग। - फोटो : amar ujala
नगर की सब्जी मंडी में रविवार दोपहर गैस सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग में छह दुकानें जल गईं। इससे अफरा-तफरी मच गई। फायरब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय व्यापारियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में छह लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। इधर, दमकल की बड़ी गाड़ी तीन घंटे बाद आने पर लोगों में रोष है।
विज्ञापन


कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के गेट के पास से थोक सब्जी मंडी शुरू होती हैं। यहां जिला पंचायत की आधा दर्जन से अधिक दुकानें हैं जिन्हें सब्जी दुकानदार किराये पर लिए हैं। इन्हीं दुकानों से लगे बांस बल्ली के टट्टर की दर्जनों सब्जी व फल विक्रेताओं की थोक की दुकानें हैं।  
विज्ञापन


मंडी में ही अमित वर्मा चाय की दुकान  है। वह रविवार सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे गैस के छोटे सिलिंडर से चूल्हे पर दूध पका रहा था। तभी गैस रिसाव से आग लग गई और कुछ ही देर में सिलिंडर फट गया। इससे आसपास की दुकानों में आग फैल गई। आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल हो गई। इसी बीच यह अफवाह फैली कि एक दुकान में सिलिंडर और रखा है। लेकिन किसी ने वहां जाने की हिम्मत नहीं की। इसी बीच पुलिस व दमकल को सूचना दी गई। दमकल की कुछ देर बाद छोटी गाड़ी तो आ गईं। लेकिन बड़ी गाड़ी के न आने से पानी की उचित व्यवस्था न होने से आग बेकाबू होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फायरकर्मियों, पुलिस और स्थानीय व्यापारियों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। तीन घंटे बाद बड़ी दमकल की गाड़ी आने पर आग पर काबू पाया जा सका। कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा के साथ सिपाहियों ने जाबाजी दिखाकर पानी की कमी होने के बावजूद आग को आगे बढ़ने से रोक दिया।

दुकानदार शफीक उर्फ सप्पू पुत्र मुमताज के 23 क्विंटल कद्दू, 200 खाली बोरा व डेढ़ दर्जन कैरेट तथा दुकान की शटर सहित अन्य सामान जलने से करीब एक लाख की क्षति हुई है। साझे में दुकानदारी कर रहे मुस्तकीम पुत्र रसीद व बिंदावन पुत्र रामगोपाल की 30 क्विंटल शक्कर, 28 क्विंटल केला, बारदाना जलने से सवा दो लाख के नुकसान अनुमान है। वहीं इदरीश पुत्र इमामिन की दुकान में 95 हजार रुपये कीमत का रखा खजूर जला है। साथ ही डेढ़ क्विंटल फल नष्ट होने से डेढ़ लाख की क्षति का अनुमान है। उधर, अमित वर्मा पुत्र सेवा की चाय दुकान का टीन टप्पर आदि जलने से बीस हजार की क्षति का अनुमान है।


महिला दुकानदार चुन्नी पत्नी कैलाश का दुकान में ही शादी का सामान रखा था उसके जलने से तकरीबन एक लाख की क्षति हुई है। इसी के निकट अकरम कुरैशी का बारदाना जलने से 35 हजार की क्षति का अनुमान है। वहीं आग से प्रभावित सलमा पत्नी शेरअली का प्याज व ममता पत्नी रमाशंकर की एक ट्राली प्याज व सब्जी बर्बाद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed