फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Built six homes targeted by burglars

छह घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Wed, 04 Jan 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Built six homes targeted by burglars
मकान की छत पर पड़ा बख्शा, बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय से सटे डिग्गी गांव में बीती रात चोर छह घरों में घुसकर नगदी, मोबाइल व कपड़े चुरा ले गए। वहीं हाइवे में लक्ष्मीबाई तिराहे पर स्थित एक बियर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। बढ़ती चोरी की घटनाओं के लोगों में दहशत है। कोतवाली क्षेत्र के डिग्गी गांव निवासी रामफूल निषाद ने बताया कि बीती रात वह घर में सो रहा था।
विज्ञापन


तभी चोर उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोर बख्शा को उठाकर छत पर ले गए। जिसमें चोर पांच हजार रुपये ले गए। पड़ोसी लखनलाल वर्मा ने बताया कि मूंगफली का ठेला लगाता है। चोर उसके यहां से एक मोबाइल व 35 सौ रुपया ले गए। पड़ोसी रमेश टेलर ने बताया कि उसकी पैंट में पड़े 110 रुपये ले गए। कामता प्रसाद सोनकर ने बताया
विज्ञापन


कि रात करीब एक बजे वह लोग जाग रहे थे तभी चोर उसके यहां भी घुसे। मगर आहट पाते ही चोर भाग निक ले। रामबालक ने बताया कि चोर उसके मकान में दीवार के सहारे चढे़ और पैंट की जेब में पड़ा पर्स ले गए। पर्स में दो सौ रुपये थे। इसी गांव के रामेश्वर कुटार ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया 10 दिन की मजदूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


का दो हजार रुपया उसकी पैंट की जेब में पड़े थे जिसे चोर ले गए। इसके  बाद चोरों ने हाइवे स्थित बियर की दुकान का ताला तोड़ा। मगर हाइवे में आहट लगने पर चोर बिना चोरी किए भाग गए। बुधवार की सुबह सेल्समैन सुनील कुमार गुप्ता व भीम सिंह दुकान खोलने गए तब उन्हें ताला टूटे मिले। उन्होंने इसकी सूचना अपने मालिक व पुलिस को दी। गौरतलब


हो कि सोमवार की रात चोरों ने मुख्यालय की दो मोबाइल की दुकानों का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया था। कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात की गश्त को प्रभावी बनाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed