{"_id":"bdc164e3dd2df229a9273e59dda90708","slug":"shrimadbhagwat-is-sar-of-all-ved-and-puran-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत सभी वेदों और पुराणों का सार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रीमद्भागवत सभी वेदों और पुराणों का सार
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के ज्ञान गार्डेन के पास चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक पुरुषोत्तम शरण दास ने कहा कि श्रीमद्भागवत सभी वेदों और पुराणों का सार है।
विज्ञापन
कथा के माध्यम से भगवान के 24 अवतारों के बारे में बताया। कहा कि भक्त जिस भाव से भगवान को याद करता है, भगवान उसी रूप में चले आते हैं। कथा के बीच में भगवान के रूपों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मौके पर माया दीक्षित और सीमा दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन