{"_id":"574f2abc4f1c1b7b74108e55","slug":"shot-against-illegal-mining-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के विरोध में गोली मारी, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन के विरोध में गोली मारी, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव में मौरंग के अवैध खनन का विरोध करने पर दो युवकों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे कानपुर रिफर किया गया है। परिजनों ने इलाज के बाद थाने में तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
कीरतपुर गांव निवासी हरिशंकर सोनकर (50) पुत्र बदलू गांव बुधवार दोपहर बेतवा नदी किनारे शौच क्रिया के लिए जा रहे थे। तभी दो अज्ञात युवक उनके पास आए और किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगे। इसी बीच इन युवकाें ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली हरिशंकर के कंधे में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर गिर गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर हरिशंकर का पुत्र वीरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचा और घायल पिता को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कानपुर रिफर कर दिया है। कोतवाली के उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल के मेमो से उन्हें घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
बताया कि घायल को उसके परिजन कानपुर ले गए है। उन्होंने कुछेछा चौकी प्रभारी अनिल सिंह को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने को कहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, हरिशंकर के दामाद प्रेमचंद्र ने बताया कि उसके ससुर के खेत के बगल में एक माह पूर्व पतारा गांव निवासी शत्रुघन सिंह आदि लोग मौरंग का अवैध खनन कर रहे थे।
जिसका ससुर ने विरोध कर अवैध खनन बंद करा दिया था। इसी बात से नाराज युवक रंजिश मान बैठे। बुधवार की दोपहर उसके ससुर बेतवा नदी किनारे शौच क्रिया को गए थे। जहां शत्रुघन आदि ने तमंचे से गोली मार कर घायल कर दिया। अभी इलाज कराने कानपुर आए हैं। स्वास्थ्य में आराम मिलने पर कोतवाली में तहरीर देंगे।