फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   shopkeeper death during his treatment

रुपये छीनने के लिए दुकानदार को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Sun, 30 Dec 2018 11:39 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 30 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper death during his treatment
मोर्चरी हाउस में परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे से सामान खरीदकर कांशीराम कालोनी जा रहे साइकिल सवार को तीन युवकों ने गायत्री तपोभूमि के सामने जमकर पीटा और रुपये छीनने का प्रयास किया। मरणासन्न हो जाने पर तीनों युवक दुकानदार को छोड़कर भाग गए। गश्त के दौरान यूपी 100 के सिपाहियों ने घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुकानदार के भतीजे ने कस्बे के तीन युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।    
विज्ञापन

   
चांदथोक निवासी अशोक कुमार गुप्ता (50) कांशीराम कालोनी, गायत्री तपोभूमि के समीप रहकर एक दुकान चलाता था। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता है। शनिवार रात आठ बजे वह कस्बे से दुकान का सामान खरीद कर साइकिल से कालोनी जा रहा था। तभी तपोभूमि के पास उसके रुपये छीनने के उद्देश्य से कस्बे के चांदथोक निवासी राकेश वर्मा, छोटे काछी, इमिलिया छोक निवासी रामधीन धुरिया ने उसे रोक लिया और गालीगलौज करते हुए पीटने लगे।
विज्ञापन


मारपीट में उसके सिर गहरी चोट लगने से वह अचेत होकर गिर गया। दुकानदार के अचेत होते ही तीनों युवक मौके से भाग निकले। बाद में यूपी 100 बाइक टीम के सिपाही वहां पहुंचे तो उन्होंने दुकानदार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसको सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। दुकानदार के भतीजे अजय कुमार ने थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुकानदार अविवाहित था। तीनों हत्यारोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed