फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sardar Patel aware girls

सरदार पटेल की बालिकाओं को किया जागरूक

Fri, 06 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 06 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel aware girls

किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने

विज्ञापन
के लिए चुप्पी तोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को डॉ. पूनम सचान और डॉ. श्रेया ने सरदार पटेल की सीनियर वर्ग की बालिकाओं को जागरूक किया।

सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में चुप्पी तोड़ो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्चन कर किया।

बालिकाओं को संबोधित करते हुए डॉ. श्रेया ने कहा कि माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक हों। इस बारे में अपनी मां से खुलकर बात करें और पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक उपायों को अपनाएं और स्वच्छता बरतें।

जिला अस्पताल की डॉ. पूनम सचान ने कहा कि माहवारी से संबंधित कोई भी परेशानी या सवाल हो तो बेझिझक अपनी मां, गांव की आशा या आंगनबाड़ी बहनजी से बात करें। साथ ही अपने क्षेत्र की पियर एजूकेटर से भी बात कर सकती हैं। सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या स्नेहा सचान ने कहा कि अपनी बात समाज में खुलकर कहें और किसी भी प्रकार का संकोच न करें।

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं, शिक्षक औरछात्राएं मौजूद रहीं। इस मौके  पर रश्मि द्विवेदी, स्नेहप्रभा चंदेल सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed