फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sant Gadge teach humanity are Whole Life

पूरे जीवन मानवता का पाठ पढ़ाते रहे संत गाडगे

Sun, 21 Dec 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sant Gadge teach humanity are Whole Life

मुख्यालय में संत गाडगे महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर हुई गोष्ठी में कवि

विज्ञापन
बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि संत गाडगे ने देश में सभी वर्गों के लिए संघर्ष कर मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों को शिक्षित किए जाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे महासभा के महामंत्री राजेश श्रीवास ने कहा कि हम सभी को संत गाडगे के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कहा कि संत ने हमेशा गरीबों व दबे कुचलो के लिए संघर्ष किया।

गोष्ठी में जयराम वर्मा, मनीराम बुंदेला, रामऔतार, रामरतन श्रीवास, रामकृपाल, श्यामबाबू, गंगासागर, सुनील कुमार, कल्याण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मैयादीन श्रीवास ने की।

उधर, मौदहा कसबे के कुम्हरौड़ा मोहल्ला स्थित आदर्श इंटर कालेज में संत गाडगे महाराज जी का परिनिर्माण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता राजाराम श्रीवास व संचालन रामलाल पतंगा ने किया।

इस दौरान आशाराम श्रीवास, रतिराम, ओमप्रकाश, महेश्वरीदीन, लक्ष्मी श्रीवास, रामप्रकाश आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed