फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sanjay Dixit Sadar assembly candidate

सदर विधानसभा से संजय दीक्षित प्रत्याशी

Wed, 06 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 06 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dixit Sadar assembly candidate

बसपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर/एमएलसी

विज्ञापन
तिलकचंद्र अहिरवार ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित को सदर विधानसभा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। टिकट घोषणा के बाद से सत्ताधारी दल के नेताओं ने अब नए सिरे से गोटें बिछानी शुरू कर दी हैं।

मंगलवार को बसपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। जिसमें जिले भर के कार्यकर्ताओं का मुख्यालय में हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं पार्टी के दिग्गजों की संख्या भी अच्छी खासी रही।

जोनल कोआर्डीनेटर/एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवार ने पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय आ गया है। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित को हमीरपुर सदर विधानसभा का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।

घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया। अधिकृत प्रत्याशी संजय दीक्षित ने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र से अच्छे तरीके से वाकिफ हैं। कहा कि आप सब लोग सहयोग करें वह भी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस दौरान एमएलसी नौशाद अली, सतीश जाटव, जोनल कोआर्डिनेटर कमल दोहरे, विधायक/ जोन कोआर्डीनेटर गयाचरन दिनकर, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, हफीज सिद्दकी, जिरगाम सिद्दीकी, वीरेंद्र तिवारी, धनीराम नन्ना, अवधेश ज्ञानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed