फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rumored to come in two million accounts created a stir in

दो लाख खाते में आने की अफवाह में मचा हड़कंप

Fri, 13 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rumored to come in two million accounts created a stir in
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कस्बे में शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ योजना में दो लाख रुपये खातों में आने की अफवाह ऐसी फैली कि क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं योजना के आवेदन को लेकर फोटो कापी व कैफे में पहुंची। इसके बाद महिलाएं डाकघर पहुंच गईं और आवेदन जमा करने के लिए
विज्ञापन


लंबी लाइन लगा दी। मौके पर डाकघर के कर्मचारी कुछ समझ पाते इससे पहले ही महिलाओं ने वहां हंगामा कर दिया। जिस पर मौके में पुलिस को बुलाना पड़ा। भाजपा नेताओं ने  इस मामले को लेकर कोतवाल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें आचार संहिता का उल्लंघन व प्रधानमंत्री को बदनाम करने की
विज्ञापन


साजिश बताई गई। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ के  जारी आवेदन पर लिखा है कि सभी बेटियों के लिए है। प्रधानमंत्री योजना ग्राम व शहर के लिए अभिदाता पंजीकरण फार्म में आठ से 32 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। सभी को बेटी के लिए दो लाख रुपये भेजे जाने की बात कही गई। इस अफवाह से आवेदन के
विज्ञापन
विज्ञापन


लिए बाजार में चारों तरफ महिलाएं आवेदन की तलाश में घूमने लगीं। देखते ही फोटो काफी की दुकानों व कैफे में भीड़ लग गई। इतना ही नहीं पालिका परिषद व सभासदाें ने इसमें आवेदक के शिनाख्त के लिए हस्ताक्षर भी किए गए और मोहर भी लगाई। जनप्रतिनिधि भी इस बात को भूल गए कि

प्रदेश में चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लगी है। ऐसे में लाभकारी योजना का संचालन नहीं हो सकता। अफवाह इस कदर फैली कि पूरे कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं आईं। पहले कहा गया कि ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। लेकिन, वेबसाइट न होने पर इन्हें डाकघर भेज दिया कि वह अपने

आवेदन स्पीड पोस्ट से भेजें।  डाकघर में सैकड़ों महिलाओं के पहुंचने से कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। डाक घर कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। तब कहीं मामला नियंत्रित हुआ। इस मामले में भाजपा के युवा मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक प्रह्लाद सिंह, शिव बीरेंद्र सिंह, अभिनीत सिंह आदि ने कोतवाल अनिल

सिंह को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा कि यह एक फर्जी मामला है और प्रधानमंत्री व भाजपा को बदनाम करने की योजना है। इसे तत्काल रोका जाए और इस पर कार्रवाई की जाए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई और दो तीन फोटो कापी वालों से पूछताछ की गई


है।सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह से जानकारी चाही तो  उन्होंने बताया कि ऐसा कोई लिखित पत्र शासन की ओर से उन्हें नहीं मिला है और इस समय आदर्श आचार संहिता के चलते कोई भी नई योजना नहीं संचालित हो सकती। यह ठगी व अफवाह है इससे लोग सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed