{"_id":"56f03ad44f1c1b2918f14d24","slug":"robber-caught-with-tamancha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा समेत एक लुटेरे को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा समेत एक लुटेरे को दबोचा
ब्यूरो अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर थाना पुलिस ने पांच दिन पहले बांधुर गांव के पास पूर्व प्रधान से हुई लूट के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लुटेरे को तमंचा सहित दबोचने का दावा किया है। जबकि दो लोग भाग गए। घटना में प्रयुक्त कार और लूट का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम बंगरा गांव का पूर्व प्रधान उदित यादव अपने बेटे बृजेंद्र के साथ लोडर से गांव वापस आ रहा था। लोडर गांव का चालक घनश्याम चला रहा था। इसी बीच बांधुर गांव के पास बिवांर-जलालपुर गांव के पास सड़क किनारे कार सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। एक लुटेरे ने चालक घनश्याम को पकड़कर नीचे उतारने का प्रयास किया। विरोध पर उसके साथियों ने पूर्व प्रधान व उसके बेटे पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
लुटेरों ने उनसे 24 हजार नगद, लोडर के दो टायर, मोबाइल लूट लिया और भाग गए। थानाध्यक्ष जलालपुर रामाश्रय यादव ने बताया कि रविवार को वह गश्त पर थे। उसी समय धौहल और जलालपुर गांव के बीच बिमराहे नाले के पास तीन बाइक सवारों को रोका। तो उन्होंने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। दो लोग बाइक लेकर भाग गए। जबकि एक को मौके पर तमंचे के साथ दबोच लिया। उसने अपना नाम महेंद्र निवासी रमना थाना मौदहा बताया।
विज्ञापन
सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि वह साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता है। बुधवार को बंगरा के पूर्व प्रधान को लूटा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि महेंद्र ने लूट में प्रयोग की गई मारुति कार व लूटे गए टायर बहनोई राजेश यादव निवासी बांधुर के यहां से बरामद कराए। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि लूट में शामिल उसके साथी निहाल कुरैशी निवासी खालेपुरा हमीरपुर व मोनू सिंह निवासी रमेड़ी हमीरपुर हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों शातिर अपराधी हैं। निहाल कुरैशी हत्या के प्रयास का आरोपी है। मोनू सिंह सुमेरपुर के पास एआरटीओ पर प्राण घातक हमला करने का आरोपी है। पकड़े गए महेंद्र के खिलाफ भी थाना कुरारा में कई मामले दर्ज हैं।