फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roadways Treasury usurped two safes

रोडवेज कोषागार से ले उड़े दो तिजोरियां

Tue, 02 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 02 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways Treasury usurped two safes
राठ में कैशियर राकेश कुमार से घटना की जानकारी लेते एसडीएम मोहम्मद रिजवान - फोटो : अमर उजाला

चोरों ने रविवार रात कोतवाली ले लगे रोडवेज डिपो के कोषागार से दो तिजोरियां पार कर दीं। बाहर तैनात चौकीदार सोता ही रह गया। तिजोरियों में दो लाख 40 हजार रुपये थे। सूचना पर एसडीएम, सीओ और रोडवेज के आरएम ने मौका मुआयना किया। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। घटना की रिपोर्ट कैशियर ने दर्ज कराई है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर कैशियर राकेश कुमार और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। स्टेशन इंचार्ज के निलंबन की संस्तुति विभाग के बड़े अधिकारियों से की गई है।

विज्ञापन


कस्बे के रोडवेज बस डिपो में प्रतिदिन लाखों रुपयों का कैश परिचालक जमा करते हैं। कैश जमा कराने के लिए कैशियर राकेश कुमार पुत्र धन्नीलाल निवासी राजेंद्र नगर उरई तैनात हैं। रविवार रात नौ बजे कैशियर राकेश कुमार और रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज बीबी लाल तिवारी ने कैश की गिनती कर उसे लोहे की तिजोरी में रखा और घर चले गए।
विज्ञापन


कोषागार के बाहर रात के समय रोडवेजकर्मी चौकीदार समद खां पुत्र रशीद खां निवासी छोटी जुलेहटी की ड्यूटी रहती है। चोरों ने रात को कोषागार के पीछे की खिड़की की सरिया काटी और भीतर घुसकर कमरे के अंदर रखी करीब 40 किलो वजन की दो तिजारियां ले गए। सुबह करीब सवा छह बजे कैशियर राकेश कुमार ने कोषागार का ताला खोला तो दोनों तिजोरियां गायब देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशियर ने तत्काल इसकी सूचना एआरएम गौकरन को दी। एआरएम ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने मौका मुआयना किया। कैशियर ने बताया कि एक तिजोरी में दो लाख 40 हजार रुपये थे। दूसरी में अन्य कागजात वगैरह थे। कोषागार के अंदर दीवार में चुनी एक बड़ी तिजोरी भी है। इसे चोर नहीं ले जा सके। इसमे नौ लाख सात हजार रुपया था। सूचना पर एसडीएम मोहम्मद रिजवान, सीओ योगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed