{"_id":"c1646f52fe7028ca9c1c972315b9a858","slug":"roads-and-crematory-dedicated-dedicated-to-the-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और शवदाह गृह का लोकार्पण, किया जनता को समर्पित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क और शवदाह गृह का लोकार्पण, किया जनता को समर्पित
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
राठ कस्बे के दाई माता मंदिर से कंबू तालाब होकर
विज्ञापन
औडे़रा रोड को जोड़ने वाली सीसी सड़क और मोक्षधाम के अंदर नवनिर्मित शवदाह
गृह का लोकार्पण पूर्व सांसद एवं सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया और
क्षेत्रीय विधायक गयादीन अनुरागी ने किया।
नगर विकास मंच द्वारा आयोजित समारोह में पूर्व सांसद एवं सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया, क्षेत्रीय विधायक गयादीन अनुरागी और ग्राम प्रधान रामदुलारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विधायक राजनारायन बुधौलिया ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अधूरे कार्यों को वह विधायक गयादीन के सहयोग से पूरा करा रहे हैं।
विधायक अनुरागी ने कहा कि अतरौलिया गांव के लोगों की मांग पर बुंदेलखंड विकास निधि से धन दिलाकर सड़क का निर्माण कराया। इसी तरह से मोक्षधाम में शवदाह निर्माण के लिए बीआरजीएफ योजना के तहत कार्य कराया गया।
इस दौरान नगर विकास मंच के अध्यक्ष डा. हरीओम नगाइच, बसंत महाराज, ईओ पालिका भारत सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामरूप ओमरे, सुरेश खेबरिया, प्रधानाचार्य शिवबालक प्रजापति, चंद्रशेखर मिश्रा, रज्जू आर्य, अरुण तिवारी, केजी अग्रवाल, दुष्यंत राजपूत आदि लोग रहे।