फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Register by March 31 account Linkap initiative scheme

पहल स्कीम में 31 मार्च तक खाता लिंकअप कराएं

Fri, 13 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 13 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Register by March 31 account Linkap initiative scheme

पहल स्कीम में 31 मार्च तक खाता लिंकअप न करा पाने वाले रसोई गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले सिलेंडर नहीं मिलेंगे। ऐसे उपभोक्ता नई बुकिंग भी नहीं करा सकेंगे। लिंकअप से चूकने पर उन्हें अप्रैल से बाजार दर पर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। घरेलू गैस वितरण की पहल स्क ीम में जिले को बेहतर प्रगति मिली है।

विज्ञापन


मालूम हो कि पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा दिए गए 80 फीसदी लक्ष्य को पूरा किया जा चुका है। जनवरी से लागू इस स्कीम के तहत खाता लिंकअप का कार्य 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। एक अप्रैल से उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर सिलेंडर लेना पड़ेगा। हालांकि लिंकअप से जुड़ने के लिए 30 जून तक का अंतिम अवसर उपभोक्ताओं को इस शर्त पर दिया जा रहा है कि इस दौरान सब्सिडी कोटे का सिलेंडर नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


लक्ष्य से अधिक लिंकअप होने के बाद गैस कंपनियां राहत के मूड में है। कंपनियों का मानना है कि ऐसे उपभोक्ता ही लिंकअप नहीं हो पाए हैं जिनके प्रपत्रों में कोई कमी है। फिर भी एजेंसियों द्वारा लिंकअप न हो पाने वाले उपभोक्ताओं को कॉल करके पहल से लिंकअप होने की बात कही जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेणी गैस सर्विस के संचालक मनीष गोयल ने बताया कि लिंकअप न हो पाने वाले गैस उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर कॉल करके पहल स्क ीम के तहत खाता लिंकअप कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हालांकि उपभोक्ता 30 जून तक भी लिंकअप करा सकेंगे पर 31 मार्च के बाद सब्सिडी का सिलेंडर नहीं मिलेगा।


डिप्टी कलेक्टर/डीएसओ राजेश कुमार ने कहा कि 31 मार्च तक है अवसर पहल से लिंकअप के कार्य में जिला अच्छी प्रगति पर है। 31 मार्च तक लिंकअप न होने वाले उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से सिलेंडर बाजार मूल्य पर मिलेगा।
राजेश कुमार,

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed