फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Razing see worms in the water -filled pitcher DM

पानी भरे घड़े में कीड़े देख भड़कीं डीएम

Sun, 05 Apr 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Razing see worms in the water -filled pitcher DM

जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने शनिवार दोपहर को नवीन गल्ला मंडी में संचालित

विज्ञापन
गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। खरीद केंद्रों में अव्यवस्था देखकर प्रभारी मंडी सचिव व केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पीसीएफ केंद्र में नमी मापक यंत्र मौजूद न होने व घड़े के पानी में कीड़े तैरते मिलने पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाई।

गौरतलब हो कि एक अप्रैल से 30 जून तक प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीद का कार्य कराया जाता है। इसको लेकर करीब दो माह पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी जाती है। खरीद केंद्र शुरू होने के चौथे दिन शनिवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी मंडी समिति में संचालित हाट शाखा व पीसीएफ केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

हाट शाखा में केंद्र प्रभारी मनीष तिवारी व सहयोगी अशोक कुमार मौजूद मिले। लेकिन इलेक्ट्रानिक कांटा खराब होने, घड़े में पानी न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद जिलाधिकारी ने पीसीएफ केंद्र का जायजा लिया।

यहां भी केंद्र प्रभारी शिवसिंह मौजूद मिले। उन्होंने प्रभारी मंडी सचिव देवेंद्र शुक्ला को चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि चबूतरे में रखे ज्वार के बोरे तत्काल हटवाएं। अगर टीनशेड तत्काल खाली नहीं कराया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने किसानाें से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed