फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rap victim Hanged

रेप पीड़ित छात्रा ने फांसी लगाई

Sun, 07 May 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 07 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rap victim Hanged
बच्ची से रेप
मुस्करा थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा से दो दिन पहले गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। रविवार सुबह जब वह शौच के लिए खेत जा रही थी तो एक बार फिर उससे जबर्दस्ती करने की कोशिश की। इससे आहत छात्रा ने घर आकर फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 मृतका के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम वह एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था। घर में पत्नी और दोनों बेटियां थीं। रात में पड़ोसी उमेश राजपूत पुत्र रामप्रकाश बगल वाले मकान से चढ़कर उसके घर में आ गया और उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने पर सो रही पत्नी और मोहल्ले वासी मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग खड़ा हुआ। शनिवार को घर लौटने पर उसे पूरी घटना बताई गई।
विज्ञापन


लोकलाज के डर से उसने आरोपी के मां बाप को पूरी बात बताई पर पुलिस को सूचना नहीं दी। रविवार सुबह उसकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ शौच करने खेतों की ओर गई थी। वापस घर लौटते समय रास्ते में ही आरोपी फिर मिल गया और बेटी का हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने लगा। दोनाें बेटियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों के दौड़ाने से वह भाग खड़ा हुआ। उसने कहा कि घर आकर उसकी बेटी ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। प्रभारी निरीक्षक एमपी त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई गुलाब सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को पुलिस ने हल्के में लिया
थाना मुस्करा पुलिस छात्रा के आत्महत्या के मामले को हल्के से लिया। घटना में धारा 306 का मामला दर्ज किया है। युवती के शव का पोस्टमार्टम करने वाले राठ सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मान सिंह वर्मा का कहना है कि घटना संदिग्ध होने के कारण उन्होंने रेप के  मामले को देखते हुए मृतक युवती क ी स्लाइड बनाकर पुलिस को सौंप दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी ने कहा कि स्लाइड का जिला महिला चिकित्सालय में परीक्षण कराएंगे। कहा कि रेप संबंधी कोई रिपोर्ट आती है तो दर्ज मुकदमे में धाराएं तरमीम की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed