{"_id":"3558d2a9082f1cb8bf272460a693a566","slug":"ramnavmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर शोभायात्रा को देखने उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनवमी पर शोभायात्रा को देखने उमड़ी भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनवमी के पावन पर्व पर शनिवार को जिले के कसबों में विशाल शोभायात्रा
विज्ञापन
निकाली गई। भरुआसुमेरपुर में शोभायात्रा का नगर भ्रमण जगह-जगह पुष्प वर्षा
कर स्वागत किया गया। मौदहा में सांसद पुष्पेंद्र चंदेल ने भगवान श्रीराम की
पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। जहां बैंडबाजा, डीजे में बज रहे
भक्ति गीतों में लोग नृत्य कर रहे थे वहीं जय श्रीराम के जयघोष से आसमान
गुंजायमान रहा।
भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार श्रीराम नवमी सेवा समिति के तत्वावधान में नवीन गल्ला मंडी परिसर से शोभायात्रा में शामिल झांकियों को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने पूजन अर्चन के बाद रवाना किया। लंका पति रावण के विशालकाय पुतले को भगवान श्रीराम रूपी कलाकार ने धनुष से अग्नि बाण मारकर पुतले को जलाया।
कई स्थानों पर पांडाल लगाकर प्रसाद तो मुस्लिम वर्ग के लोगों ने ी शोभायात्रा के स्वागत के लिए स्टाल लगाकर शर्बत आदि का वितरण किया। शोभायात्रा में 11 घोड़े, 21 डीजे, एक बैंड, चार बग्घी व स्कूली छात्रों की कारगिल की झांकी समेत 26 मनमोहक झांकियां शामिल रहीं।
समाजसेवी, शिवप्रकाश सिंह उर्फ कल्लू, छुट्टन गुप्ता, बीरेंद्र शुक्ला, भाजपा नेता मुनीर खान, जगदीश निगम, प्रधान टिंकू पालीवाल, पिंटू यादव, रोहित शिवहरे, मुन्नीलाल अवस्थी, देशराज नामदेव, देवेंद्र सिंह उर्फ संतू, राजेश निगम, दिनेश गुप्ता, महेश गुप्ता, सपा नेता नईम खां, रोहित शिवहरे, राजवीर चंदेल, बिंदा प्रसाद साहू आदि शामिल रहे।
मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में निकले जुलूस में सबसे आगे शाही बग्घी में भगवान श्रीराम के दरबार की झांकी निकली। शोभायात्रा नवीन गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर रहुनियां, बस स्टैंड, बिलगांव रोड़, शीतला माता, चार थोक, डाक खाना तिराहे से होकर मुख्य बाजार से गुजर कर कालका माता के प्रांगण में समाप्त हुई।
मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के अरतरा तिराहे से सांसद पुष्पेंद चंदेल ने भगवान श्रीराम की आरती कर जुलूस रवाना किया। शोभायात्रा में जय श्रीराम के जयघोष व बैंडबाजों के बीच भगवा ध्वज व पगड़ी धारण किए हुए युवा नारे लगाते हुए देवी चौराहा पहुंचे।